अहलेबैत (अ )न्यूज़ एजेंसी अबना : प्राप्त सूत्रों के अनुसार अमेरिकी समाचार पत्रों ने ख़ुलासा किया है कि सऊदी राजकुमार मोहम्मद बिन सलमान ने बैतुल मुक़द्दस की ज़मीनों की ख़रीदो फ़रोख़्त के लिए फ़िलिस्तीन अथॉरिटी के सदर महमूद अब्बास पर दबाव बढ़ा दिया है।
अमेरिकी शोधकर्ता जैफ़री आरसन की तैयार की गई एक रिपोर्ट में कहा गया है कि सऊदी राजकुमार मोहम्मद बिन सलमान ने उर्दन में फ़िलिस्तीनी अथॉरिटी को 10 अरब डालर की रक़म देने की पेशकश की है।
इस रिपोर्ट के अनुसार मोहम्मद बिन सलमान की साज़शी योजना से फ़िलिस्तीनी रियासत सिर्फ ग़ाज़ा तक रह जाएगी।
रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि सऊदी अरब के राजकुमार मोहम्मद बिन सलमान ने इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को को एक पत्र भी लिखा है जिसमें अमेरिका और मिस्र के साथ सऊदी अरब की ओर से भी इस्राइल की सुरक्षा की अत्यधिक यक़ीन दिलाया गया है।
यह बात बताना भी आवश्यक है कि मोहम्मद बिन सलमान ने 6 नवंबर को फ़िलिस्तीनी अथॉरिटी के सदर महमूद अब्बास को रियाद भी बुलाया था, जिसका मक़सद ईरान के मुक़ाबले के लिए अरब देशों और अमेरिका के रोड मैप को यक़ीनी बनाने के लिए उन्हें अपने फ़ेवर में करना था।
17 दिसंबर 2017 - 16:41
समाचार कोड: 872952
सऊदी अरब के राजकुमार मोहम्मद बिन सलमान ने इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को को एक पत्र भी लिखा है जिसमें अमेरिका और मिस्र के साथ सऊदी अरब की ओर से भी इस्राइल की सुरक्षा की अत्यधिक यक़ीन दिलाया गया है।